किसी का पेट निकल आया है,
किसी के बाल पकने लगे है...
सब पर भारी ज़िम्मेदारी है,
सबको छोटी मोटी कोई बीमारी है।
दिनभर जो भागते दौड़ते थे,
वो अब चलते चलते भी रुकने लगे है।
पर ये हकीकत है,
सब दोस्त थकने लगे है...1
किसी को लोन की फ़िक्र है,
कहीं हेल्थ टेस्ट का ज़िक्र है।
फुर्सत की सब को कमी है,
आँखों में अजीब सी नमीं है।
कल जो प्यार के ख़त लिखते थे,
आज बीमे के फार्म भरने में लगे है।
पर ये हकीकत है,
सब दोस्त थकने लगे है....2
देख कर पुरानी तस्वीरें,
आज जी भर आता है।
क्या अजीब सा है ये वक़्त भी,
किस तरह ये गुज़र जाता है।
कल का जवान दोस्त मेरा,
आज अधेड़ नज़र आता है...
ख़्वाब सजाते थे जो कभी,
आज गुज़रे दिनों में खोने लगे है।
पर ये हकीकत है,
सब दोस्त थकने लगे है....3
अब ना वो देर रात की महफ़िलें है,
ना चौपालों वाली बातें है।
ना बेवजह हँसने के मौके,
ना घंटों चलने वाली मुलाक़ातें है।
मोबाइल में सब क़ैद हो गये,
दिल से मिलने लोग कम होने लगे है।
पर ये हकीकत है,
सब दोस्त थकने लगे है....4
पहले हर रविवार अपना था,
अब छुट्टी भी काम में जाती है।
बच्चों की फीस, घर की किस्तें,
ज़िंदगी हिसाब सिखाती है।
जो कहते थे “दुनिया जीत लेंगे”,
आज समय से हारने लगे है।
पर ये हकीकत है,
सब दोस्त थकने लगे है....5
अब मुलाक़ातों में चाय कम,
दवाइयों की बातें ज़्यादा होती है।
कौन कहाँ पोस्टेड है,
किसकी कैसी हालत है, चर्चा होती है।
जो कभी बाइक उड़ाते थे,
अब गाड़ी धीरे चलाने लगे है।
पर ये हकीकत है,
सब दोस्त थकने लगे है....6
किसी के बच्चे बड़े हो गये,
किसी के माँ-बाप बूढ़े हो गये।
कुछ दोस्त दुनिया छोड़ गये,
कुछ अंदर से ही टूट गये।
जो हर दर्द में साथ खड़े थे,
वो भी अब चुप रहने लगे है।
पर ये हकीकत है,
सब दोस्त थकने लगे है....7
फिर भी जब कभी मिल बैठते है,
पुराने किस्से दोहराते है।
एक पल में फिर वही पुराने,
बिंदास दिन लौट आते है।
सफ़ेद बालों के पीछे छुपे बच्चे,
फिर खुलकर मुस्कुराने लगे है।
तब लगता है शायद,
दोस्त अभी पूरी तरह नहीं थके है....8
दोस्ती उम्र की मोहताज नहीं होती,
ये दिलों में जिंदा रहती है।
ज़िंदगी चाहे जितनी बदल जाए,
सच्ची यारी वहीं रहती है।
जो दोस्त दिल से जुड़े होते है,
वो कभी दूर नहीं होते है।
बस वक़्त की धूल जम जाती है,
वरना दोस्त आज भी वही होते है...
💞🙏 सभी मित्रों को दिल से समर्पित 🙏💞
Comments